{"_id":"68d6d4b86dba8d898c04f6d6","slug":"rakesh-died-due-to-strangulation-no-complaint-was-lodged-even-on-the-second-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153705-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राकेश की गला दबने से हुई थी मौत, दूसरे दिन भी नहीं दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राकेश की गला दबने से हुई थी मौत, दूसरे दिन भी नहीं दी गई तहरीर
विज्ञापन
बंडा। पत्नी से विवाद के बाद अल्हादादपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में 36 घंटे बाद भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राकेश की मौत गला दबने से होने की पुष्टि हुई है।
राकेश शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर पत्नी व बच्चों के साथ झगड़ा करता था। मृतक के भाई रामाआसरे ने आरोप लगाया था कि भाई राकेश व भाभी दयावती में काफी देर झगड़ा होता था। आरोप लगाया कि भाभी ने भाई को पटक दिया और सीने पर बैठकर उसका गला दबा दिया।
मृतक के पिता कढ़ेर ने बताया कि बेटा राकेश शराब पीने का आदी था। कुछ मानसिक रूप से भी कमजोर था। बुधवार शाम वह बहुत ज्यादा शराब पीकर आया और सो गया। जब सुबह नहीं उठा तो देखने पर मृत मिला। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण व सीओ प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राकेश की मौत गला दबने से हुई है। इस मामले में अब तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।