फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rajpal yadav

बहुत अखरा अभिनेता राजपाल का नहीं आना

Sat, 20 Dec 2014 12:21 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajpal yadav
शाहजहांपुर के थिएटर से जुड़कर बॉलीवुड की ऊंचाइयां छूने वाले अभिनेता राजपाल यादव का उनके ही शहर में होने वाले प्रथम अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव में शरीक न होना आयोजकों को काफी नागवार गुजरा है। नाराजगी भी जायज थी क्योंकि राजपाल महोत्सव के दौरान शहर में अपने घर आए थे। मगर वह नाट्य महोत्सव के लिए दो मिनट का समय नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

स्थानीय रंगकर्मियों में भी राजपाल के इस रुख को हटकर ही देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि राजपाल ने एनएसडी का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभिव्यक्ति नाट्य मंच के बैनर तले ही ‘यहूदी की लड़की’ नामक नाटक का निर्देशन किया था। संस्था से जुड़े सभी पुराने कलाकार उनके मित्रों में रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के म्यूजिक लांचिंग कार्यक्रम में इन कलाकारों को मुंबई बुलाकर उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन से भी मिलवाया था। फिर ऐसा क्या हो गया कि वह नाट्य महोत्सव के लिए समय नहीं निकाल सके। यह चर्चा खूब होती रही।
विज्ञापन

आयोजन सूत्रों से पता चला कि राजपाल को बाकायदा आमंत्रित किया गया था। उन्होंने हामी भी भरी थी। लोगों का कहना है कि शहर में पहली दफा इतना भव्य आयोजन हुआ ऐसे में राजपाल का आना तो बनता है। उनके नहीं आने से आयोजक मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आ रहे अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी
राजपाल के न आने से आयोजक दुखी हैं। उस पर जले पर नमक छिड़कने जैसी बात और सामने आ रही है। इस नाट्य महोत्सव के समापन पर पुरस्कार वितरण के बतौर मुख्य अतिथि अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी को आना था। बताया जाता है कि उनको यहां लाने की जिम्मेदारी सांसद कृष्णाराज ने अपने ऊपर ली थी, लेकिन वह भी नहीं आ रहे हैं। यह बात भी आयोजकों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed