फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajpal met with the children who sent piggy banks to help, and posed for photographs.

Shahjahanpur News: मदद के लिए गुल्लक भेजने वाले बच्चों से मिले राजपाल, तस्वीरें खिंचवाईं

Tue, 26 May 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rajpal met with the children who sent piggy banks to help, and posed for photographs.
मोहल्ला बिजलीपुरा में अ​भिनेता राजपाल यादव को सम्मानित करते समाजसेवी कुमार सागर। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। चेक बाउंस मामले में जेल जाने के दौरान मदद के लिए गुल्लक भेजने वाले बच्चों से मिलने अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को यहां पहुंचे। बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में उनका स्वागत किया गया। आधा घंटा तक रुके अभिनेता ने बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन

गत दिनों राजपाल यादव के जेल जाने पर उनकी मदद के लिए तमाम लोग आगे आए थे। जिले में गुरुकुल सेवा ट्रस्ट से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अभिनेता को अपनी गुल्लक के साथ भावुक पत्र भी भेजा था। तब राजपाल यादव ने खुद मिलने आने की बात कही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने पैतृक गांव आए राजपाल यादव ने सबसे पहले अपने गुरु वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उसके बाद गुरुकुल सेवा ट्रस्ट पहुंचे। वहां उनका समाजसेवी और कवि कुमार सागर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के बीच राजपाल यादव ने खूब मस्ती की। उन्होंने जेल में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वह ऐसा समय था, जब इन बच्चों का भाव देखने को मिला था। इस स्नेह की कीमत अमूल्य है।
इस बीच बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड और उपहार दिए। राजपाल यादव ने कहा कि शिक्षा एवं सेवाभाव जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने व शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

--
वन स्टॉप सेंटर में पहुंचकर जानकारी ली
अभिनेता राजपाल यादव ने डीपीओ गौरव मिश्रा के आग्रह पर सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर संवासनियों से मुलाकात की। उन्होंने उन लोगों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद राजकीय बाल गृह (बालक) एवं शिशु गृह के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सदैव प्रसन्न रहने, शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed