{"_id":"6887c95fea1a5897c90e2fe3","slug":"raised-voice-against-rising-unemployment-and-inflation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-149132-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर उठाई आवाज
विज्ञापन
अखिल भारतीय नौजवान सभा के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व जनता के उत्पीड़न के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 18 से 40 वर्ष तक के लोगों को सरकारी व गैर सरकारी विभागों में नौकरी उपलब्ध कराई जाए, जिसमें न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये हो। जब तक नौकरी नहीं मिल जाती है तब तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजागारी भत्ता दिया जाए, प्रत्येक वोटर को 20 हजार पेंशन दी जाए।
विद्यालयों के विलय पर रोक लगाने, देश में एक बोर्ड, एक स्कूल और किताब के माध्यम से शिक्षा नीति लागू करने की मांग की गई। जिला मंत्री नील कमल, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, आरती देवी, आकाश कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे। संवाद