फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised demand for dismissal of Minister of State for Home

भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने गृहराज्य मंत्री की बर्खास्तगी की उठाई मांग

Tue, 04 Oct 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:49 AM IST
सार

बाद में शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सहित 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा।ज्ञापन में लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को साजिश रचने का आरोपी बनाकर मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस मामले में गवाह किसानों को धमकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, मारे गए किसानों के आश्रितों को सरकार से घोषित मुआवजा धनराशि जल्द दिए जाने, किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने, फसलों के समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने आदि मांगों का उल्लेख है। इस मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, दिनेश शर्मा, खुशीराम राठौर, अमर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह, योगेंद्र शाक्य, संत कुमार मिश्रा, आनंद यादव, महेश चंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Raised demand for dismissal of Minister of State for Home

विस्तार

शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंचायत करने के बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सहित 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को साजिश रचने का आरोपी बनाकर मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस मामले में गवाह किसानों को धमकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, मारे गए किसानों के आश्रितों को सरकार से घोषित मुआवजा धनराशि जल्द दिए जाने, किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने, फसलों के समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने आदि मांगों का उल्लेख है। इस मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, दिनेश शर्मा, खुशीराम राठौर, अमर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह, योगेंद्र शाक्य, संत कुमार मिश्रा, आनंद यादव, महेश चंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed