{"_id":"69e3f060bbfb04cf540cd063","slug":"raised-awareness-to-prevent-child-marriage-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170986-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
बाल विवाह रोकने की शपथ लेते संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह होने की आशंका को खत्म करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टेंट हाउस, बैंड बाजा सेवा प्रदाता व जनमानस से सदर बाजार व शहीद पार्क में बाल विवाह को न-चैंपियन का सम्मान विषय पर परिचर्चा की गई।
बाल विवाह के दंड व अपराध के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया और कहीं भी विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 नंबर डायल करने के लिए कहा गया। बाल विवाह न होने देने और इसकी जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना देने की शपथ दिलाई गई। महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।
अभियान में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी महेंद्र सिंह, डीएमसी अमृता दीक्षित, चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद