फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised awareness against superstition.

Shahjahanpur News: अंधविश्वास के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 09 Jan 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against superstition.
शाहजहांपुर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला में बोलते डॉ.आदर्श पांडेय। स्रोत:​ ​शि
शाहजहांपुर। विज्ञान लोकप्रियकरण व संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में अंधविश्वास के खिलाफ विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 29 स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों व शिक्षकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में हुए आयोजन में डीआईओएस हरिवंश कुमार ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक युग की आवश्यकता के अनुरूप वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने व अंधविश्वास को दूर कर विज्ञान के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। अतिथि वक्ता जीएफ कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अबुल हसनात, एसएस काॅलेज के प्रोफेसर डॉ. आदर्श पांडेय ने विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर कर छात्र-छात्राओं को नवीन वैज्ञानिक शोधों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस बीच भाषण प्रतियोगिता में 17 विद्यार्थियों ने जागरूकता विषय पर विचार रखे। सर्वश्रेष्ठ भाषण देने पर डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रेरणा वर्मा को सम्मानित किया गया। प्रेमशंकर सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जिला समन्वयक राजन प्रजापति, अरशद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed