{"_id":"6aa44d4adf4c481e560e9b54","slug":"rained-blows-with-a-stick-on-a-cat-stuck-in-the-gate-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184383-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गेट में फंसी बिल्ली पर ताबड़तोड़ बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गेट में फंसी बिल्ली पर ताबड़तोड़ बरसाए डंडे
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव गुरुगवां में शुक्रवार दोपहर घर के मुख्य गेट में फंसी बिल्ली पर एक किशोर ने ताबड़तोड़ डंडे बरसा दिए। इस दौरान वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने बाहर से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बाद में आरोपी ने लिखित माफीनामा दिया।
गांव के एक व्यक्ति के घर में बिल्ली घुसकर बिस्तर पर अक्सर गंदगी कर देती थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बिल्ली फिर घर में दाखिल हुई। घरवालों ने उसे देखते ही मुख्य गेट पर लगे लोहे के गेट को बंद कर दिया। इस दौरान एक किशोर डंडा निकाल लाया और बिल्ली की ओर दौड़ा। बिल्ली बाहर की ओर भागी, लेकिन वह गेट की रेलिंग में फंस गई।
किशोर ने बिल्ली पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। किशोर ने 19 सेकेंड में बिल्ली पर 14 बार डंडे मारे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मौके पर की गई जांच में पता लगा कि एक घर के नाबालिग ने घर में घुसी बिल्ली को डंडे मारे थे। उसकी ओर से लिखित में माफीनामा दिया गया है।