{"_id":"575da37b4f1c1bd36311b8a8","slug":"railway-workers-pulled-torch-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के बैनर तले रेलवे कर्मियों ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने समेत 39 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। नरमू कार्यालय से देर शाम निकाला गया मशाल जुलूस रेलवे मालगोदाम, रेलवे अस्पताल, दूर संचार कार्यालय, पॉवर केबिन कार्यालय, आरपीएफ कार्यालय, कैरिज एंड वैगन कार्यालय, पार्सल कार्यालय, सीआईटी कार्यालय होते हुए निर्माण निरीक्षक कार्यालय में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कर्मचारी चाहें जो मजबूरी हो-हमारी मांगें पूरी हों, जो न सुनी मजदूर की मांग-रेल का होगा चक्का जाम, वेतन आयोग मुर्दाबाद-मजदूर एकता जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस के समापन पर हुई सभा को संबोधित करते हुए शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 11 जुलाई से देशभर में रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। इस दौरान शाहजहांपुर से चलने वाली गाड़ियों का संचालन भी बंद रखा जाएगा। शाखाध्यक्ष ओमशिव अवस्थी ने कहा कि मोदी सरकार पुराने आंदोलन से सबक लेते हुए रेल कर्मियों की मांगों को तत्काल पूरा करे। मशाल जुलूस और गोष्ठी में राकेश मिश्रा, एके गौतम, वीएस त्रिवेदी, एसपी चावला, सुनील तिवारी, रामहरि मिश्रा, नरवीर, नरेंद्र पाल, लाखन लाल, अरुण कुमार, शिवम, चंद्रा, मुनेश्वर, वीके सक्सेना, वीरपाल, ब्रजपाल, विनीत कुमार, कृष्ण कुमार, रवि शंकर, सुनील मालवीय, राम दयाल, शौकीन खां, त्रिलोक चंद्र, राज कुमार, वीएस विष्ट, सुरेश सैनी, रामनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन