फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railway union workers querlled

रेलवे यूनियनों के कार्यकर्ता भिड़े, जमकर गाली-गलौज

Sun, 18 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी को लेकर रेलवे की दो यूनियन के पदाकिारियों के बीच आरडीआई कार्यालय में रविवार को जमकर हंगामा हुआ, नौबत आस्तीनें खिंचने तक पहुंच गई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन सुलझ नहीं सका। बाद में मंडल मंत्री द्वारा क्षमा मांगने पर विवाद में विराग लग सका।
विज्ञापन

वाकया रोजा में रेलवे की नरमू और उरकू यूनियन के बीच रेलकर्मियों को लुभाने के लिये सोशल मीडिया पर अपने को ज्यादा ताकतवर बताने पर हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप में शुरू हुई बातचीत बाद में यूनियन से हटकर व्यक्तिगत स्तर पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी आसिफ  अली और नादर्न रेलवे मैंस यूनियन के सहसचिव चंदन कुमार की व्हाट्सएप ग्रुप में रेलकर्मियों के संबंध में बात हो रही थी, जिसमें बात बढ़ गई। आसिफ  अली ने अभद्र टिप्पणी और गाली गलौज कर चंदन कुमार को ग्रुप से रिमूव कर दिया। रविवार को इसी बात को लेकर नरमू के चंदन कुमार और उरकू के आसिफ अली आपने-सामने हो गए, जिसमें चंदन कुमार भारी पड़ गए। अपने को अकेला पाकर आसिफ  अली ने नरमू के सचिव अमित भागवत मिश्रा और सहसचिव चंदन कुमार के खिलाफ  थाने में तहरीर देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भारद्वाज ने रेलवे के नरमू नेताओं को थाने पर बुलाया। इसी बीच शिकायतकर्ता आसिफ  थाने से रफूचक्कर हो गये और पुलिस के बुलाने पर भी नहीं आये। फिर दोनों नेताओं को जाने दिया गया।

पुलिस से छूटने के बाद आहत नरमू के दोनों नेता अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ आरडीआई कार्यालय जा धमके और आसिफ  अली से हॉटटॉक करने लगे, इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज हुई और आस्तीन तक खिंच गईं। इससे पहले मामला बढ़ता कि उरकू के मंडल मंत्री राकेश कुमार, जोनल सहसचिव विजय सिंह, नरमू के शाहजहांपुर के सचिव एनके त्यागी, सहसचिव अवधेश सक्सेना मौके पर पहुंच गये उन्होंने मामले को सुलटाने का प्रयास किया। बाद में उरकू के मंडल मंत्री राकेश कुमार ने आसिफ  अली और संगठन की ओर से नरमू पर की गयी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed