फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway

सीआरएस ने किया निरीक्षण, जल्द ट्रेनें चलने की उम्मीद

Thu, 05 Aug 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Railway
शाहजहांपुर। नॉन इंटरलॉकिंग व यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने शाहजहांपुर-शाहबाजनगर रेलखंड का निरीक्षण किया। वापसी में स्पीड ट्रॉयल भी किया गया। इसकी रिपोर्ट इज्जतनगर रेल मंडल को सौंपी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान सुबह 10:30 बजे अपनी विशेष ट्रेन से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने पहले उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, उसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे का जायजा लिया। इस बीच मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष समेत निर्माण संगठन व मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सड़क मार्ग से आ गए। सभी अधिकारियों ने मोटर ट्रॉली से पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड के आमान परिवर्तन परियोजना के अंतिम चरण में नव आमान परिवर्तित शाहजहांपुर-शाहबाजनगर (4.16 किमी) रेल खंड का गहनता से निरीक्षण किया। वापसी में शाहबाजनगर-शाहजहांपुर रेल खंड पर स्पीड ट्रॉयल भी किया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त ने मार्गवर्ती पुल, कर्व, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनल आदि का जायजा भी लिया और संबंधित को निर्देश दिए।
-
पीलीभीत-शाहजहांपुर 83 किमी रेलखंड का हुआ आमान परिवर्तन
पीलीभीत-शाहजहांपुर (83 किमी) रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में 426.74 करोड़ की अनुमानित लागत से प्रदान की गई थी। इसके बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड का आमान परिवर्तन करने के लिए 30 मई 2018 से इस रेल खंड पर मीटरगेज रेल गाड़ियों को संचालन बंद कर दिया गया। इस आमान परिवर्तन परियोजना के प्रथम चरण में पीलीभीत-बीसलपुर रेल खंड का 10 व 11 फरवरी 2020 को तथा दूसरे चरण में बीसलपुर-शाहबाजनगर रेलखंड का 31 अक्तूबर व एक नवंबर 2020 को आमान परिवर्तन कार्य पूरा हो जाने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रेलवे स्टेशन जोड़ने का काम 28 तक पूरा हुआ
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन से जोड़े जाने का कार्य 22 से 28 जुलाई के बीच पूरा किया गया था। 28 जुलाई को काम पूरा होने के बाद मंडलीय रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई थी। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ट्रेन चलने की उम्मीद है।

-----
ये अधिकारी रहे मौजूद रहे
इस मौके पर रेल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, रेल पथ निरीक्षक हरगोविंद, सेक्शन इंजीनियर विद्याराम जाटव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed