{"_id":"60a55c5a8ebc3ec9396d91e2","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly4470960181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने आया मवेशी, इंजन में फंसे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के सामने आया मवेशी, इंजन में फंसे अवशेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर को जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। मवेशी के अवशेष इंजन में फंसने पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर रोजा से पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रैक को साफ किया। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकने के बाद रवाना हो गई।
बुधवार को 02548 सप्तक्रांति एक्सप्रेस रात 8:20 बजे रेलवे क्रॉसिंग नंबर 316 निकट मठिया कॉलोनी पहुंची। तभी ट्रैक पर कुछ मवेशी आ गए। इनमें से एक मवेशी ट्रेन के इंजन से टकराकर अपलाइन पर जा गिरा। जबकि उसके अवशेष इंजन में फंस गए। यह देखकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और मवेशी के अवशेषों को इंजन से निकाला। इसके साथ ही कंट्रोल को सूचना दी। मवेशी के अवशेष निकाले जाने के बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। वहीं अपलाइन पर मवेशी को हटवाया गया और ट्रैक पर आने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया।
रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि ट्रेन से मवेशी टकराने की सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर ट्रैक साफ करवा दिया गया है। रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। संवाद