{"_id":"5db73ab18ebc3e93a170de78","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly381910085","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल बंथरा में खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल बंथरा में खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दीपावली के दिन किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन रास्ते में ही खड़ी हो गई। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया।
रविवार को किसान एक्सप्रेस से बरेली से चलकर सुबह साढ़े सात बजे बंथरा पहुंची, तभी उसका इंजन फेल हो गया और ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। लोको पायलट ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। जिस पर इंजीनियर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पॉवर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाया गया, ताकि ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सके। लेकिन इसमें दो घंटे का समय लग गया। ऐसे में ट्रेन में सफर कर रहे यात्री परेशान हो गए। शाहजहांपुर तक आने वाले यात्री बंथरा में ही उतर गए और वहां से किसी दूसरे वाहन से अपने घर पहुंचे, पर जिन्हें लखनऊ की ओर जाना था, वह ट्रेन में ही फंसे रहे और उन्हें पॉवर बदलने का इंतजार करना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद जब ट्रेन बंथरा से रवाना हुई, तो यात्रियों से चैन की सांस ली।
- किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने पर ट्रेन डाउन लाइन पर खड़ी रही। बंथरा में डबल पटरी होने की वजह से डाउन लाइन पर आने वाली अन्य ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर लेकर रवाना गया। जिससे दूसरी ट्रेनों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। हालांकि इस बीच किसान एक्सप्रेस के यात्रियों को जरूर तकलीफ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
- रविवार को किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था, जिसमें मालगाड़ी का इंजन लगाकर उसे आगे के लिए रवाना कराने में दो घंटे का समय लग गया। इस बीच डाउन लाइन पर आने वाली अन्य ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर लेकर चलाया गया। जिससे दूसरी ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई हैं। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर।