{"_id":"589cb1474f1c1b945237b738","slug":"railway-gate-of-the-vacant-land-will-beautification","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेट की खाली जमीन का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे गेट की खाली जमीन का होगा सुंदरीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ दौरे पर जा रहे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके कुलश्रेष्ठ ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे गेट पर खाली पड़ी जमीन पर गार्डेन बनाकर स्टेशन का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूले रहे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे जीएम स्पेशन ट्रेन से शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरने के बाद वह बुकिंग काउंटर पर पहुंचे और यहां हो रही असुविधाओं को देखते हुए बीआरएस और महिलाओं के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उनकी नजर रेलवे गेट पर शहीद प्रतिमाओं के पास फर्श पर गई। ऊंची-नीची फर्श देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होेंने फर्श को बराबर कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गेट केे बाहर जो स्टेशन परिसर में जमीन खाली पड़ी है, उस पर गार्डेन विकसित करें। इससे स्टेशन सुंदर लगेगा। वह आधा घंटा स्टेशन पर रुके फिर स्पेशल ट्रेन से लखनऊ की ओर चले गए। इस दौरान उनके साथ डीएआरएम प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम,सीएमआई इमरान आदि रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन