फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway employees affiliated with NRMU staged a protest and submitted a memorandum of demands to the DRM.

Shahjahanpur News: नरमू से जुड़े रेल कर्मियों ने प्रदर्शन कर डीआरएम को भेजा मांगपत्र

Wed, 30 Sep 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Railway employees affiliated with NRMU staged a protest and submitted a memorandum of demands to the DRM.
मंगलवार को रोजा जंक्शन पर लोको लॉबी के पास धरना देते रेलकर्मी। संवाद - फोटो : 1
रोजा। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मंगलवार को सुबह स्थानीय जंक्शन पर लोको लॉबी के पास नारेबाजी करते हुए धरना दिया। बाद में डीआरएम को 25 सूत्री मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर वक्ताओं ने रेलवे आवासों की दयनीय स्थिति में सुधार कर वहां से सीमेंट की चादर हटाकर उनकी जगह आरसीसी की छत बनवाने, आवासों के दरवाजों पर जाली लगवाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने, आवासों के पास जलभराव खत्म कराने के लिए नाले-नालियों का निर्माण कराने, स्थानीय हेल्थ यूनिट में महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराने, टोडरपुर स्टेशन पर नए आवास बनाने आदि मांगों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में नरमू के शाखा अध्यक्ष अवधेश कुमार, शाखा सचिव अमित भागवत मिश्र, चंदन कुमार, शमीम खां, मिल्लत अंसारी, एसए खां, एमके गुप्ता, मनोज सिंह कुशवाहा, हितेश कुमार, राहुल भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed