{"_id":"60ef2ebb8ebc3ebf2103c6f9","slug":"raid-shahjahanpur-news-bly4531423181","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे की सूचना हुई लीक, बैरंग लौटी खाद्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे की सूचना हुई लीक, बैरंग लौटी खाद्य विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना लीक हो जाने से खाद्य पदार्थों की तमाम दुकानें बंद हो गई। दोपहर बाद दुकानें फिर खोली गईं।
गांव छापाबोझी में सात जुलाई को मैक्रोनी खाने के बाद शंकरलाल के परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए थे। इलाज के दौरान आठ जुलाई को शंकरलाल और 11 जुलाई को पुत्र रजनीश की मौत हो गई थी। जबकि बेटे विशाल और बेटी किरन का अभी इलाज चल रहा है। मैक्रोनी गांव नरौठी में एक किराना दुकान से खरीदी गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 12 जुलाई को नरौठा के रिजवान किराना स्टोर से हल्दी, मसाले सहित कई सैंपल लिए थे।
बुधवार को खाद्य विभाग की टीम गांव नरौठा पहुंचनी थी, लेकिन इसकी सूचना खुटार और नरौठा के व्यापारियों को पहले से ही लीक कर दी गई। इससे किराने की कई दुकानें बंद हो गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह गांव नरौठा पहुंचे, लेकिन दुकानें बंद मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के वापस जाने के बाद दुकानें फिर खुल गईं।