{"_id":"67f6c383f4e06e9562015167","slug":"raid-on-business-establishment-600-quintals-of-wheat-found-stored-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-141321-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा, भंडारित मिला 600 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा, भंडारित मिला 600 क्विंटल गेहूं
Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर जांच करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडे व अन्
तिलहर। प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों ने बुधवार को सुबह जैतीपुर के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान वहां लगभग 600 क्विंटल गेहूं अवैध रूप से भंडारित मिला। डिप्टी आरएमओ ने व्यापारी से शमन शुल्क के तौर पर दो लाख 21 हजार 825 रुपये जुर्माना वसूला।
जनपद में गेहूं की कटाई अंतिम दौर में पहुंच गई है। इससे मंडियों में उपज की आवक बढ़ गई है। मंडियों की आढ़तों पर गेहूं की जमकर खरीद भी हो रही है, लेकिन वहां लगे विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर आढ़तों की तुलना में एक तिहाई खरीद भी नहीं हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी केंद्र प्रभारियों को किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री के लिए प्रेरित करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शिथिल बनी हुई है।
इसे देखते हुए डीएम ने गेहूं के अवैध भंडारण पर रोक लगाने और उपज को जनपद से बाहर जाने से रोकने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में मंगलवार को जनपद स्तर पर एसडीएम और सीओ ने पड़ोसी जनपदों से मिलने वालीं सीमाओं का निरीक्षण किया था। इस बीच, अधिकारियों को सूचना मिली कि जैतीपुर के एक अनाज कारोबारी ने अपने यहां भारी मात्रा में गेहूं का अवैध भंडारण कर रखा है। इस पर प्रभारी आरएमओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बुधवार सुबह जैतीपुर क्षेत्र के करकौर गांव मेंं व्यापारी राकेश कुमार के यहां पहुंच गई। अधिकारियों ने सड़क के किनारे खुले स्थान पर भारी मात्रा में गेहूं का अवैध भंडारण पकड़ा। किसानों से खरीदे गए गेहूं के बारे में व्यापारी से पूछताछ करने के बाद उससे मौके पर ही शमन शुल्क वसूल किया गया। टीम में यूपीएसएस के जिला प्रबंधक सचिन कुमार, पीसीयू के जिला प्रबंधक प्रवीण चंद्र सोनकर, पीसीएफ के जिला प्रबंधक यशवीर सिंह, मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप आदि शामिल रहे।