{"_id":"62a78e2bb1caa615fc27a18a","slug":"pwd-s-diploma-engineers-staged-a-sit-in-shahjahanpur-news-bly4881566133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर दिया धरना
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी परिसर में धरना पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर संघ से जुड़े कर्मचारी। संवा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर लोक निर्माण विभाग से जुड़े अवर और सहायक अभियंताओं ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कार्यालय गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने सेवा शर्तों से जुड़ी मांगों पर उच्चाधिकारियों के हठधमी पूर्ण रवैये की कड़ी निंदा की और अधिशासी अभियंता को प्रमुख अभियंता के नाम संबोधित ज्ञापन व चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।
धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने कहा कि लोनिवि विभागाध्यक्ष के मनमाने रवैये और अपने ही विभाग के 100 वर्ष पुराने कार्मिक संघ में तोड़फोड़ की राजनीति करने के साथ लंबित मांगों पर उनके नकारात्मक नजरिये से संगठन में रोष पनप रहा है। इस बारे में संघ द्वारा दिए गए संघर्ष के नोटिस पर संघ के प्रतिनिधिमंडल से अभी तक वार्ता की पहल नहीं की गई। विभागाध्यक्ष की इसी हठधर्मिता के कारण प्रदेश के जूनियर इंजीनियर आंदोलन को मजबूर हैं।
शाखा सचिव अहमद मुबीन ने कहा कि 16 जून तक वार्ता कर समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर 17 जून को मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे और 21 जून से प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। मांगपत्र में ई-स्टीमेट प्रणाली तत्काल लागू करने, अभियंताओं का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण रोके जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना प्रदर्शन में एके शर्मा, रंजीत प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा, अम्बरीष वर्मा, केवी सक्सेना, दिलीप कुमार, निर्मल वर्मा आदि शामिल रहे।