फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan in ' Love rain ' shooting

पुवायां में हुई ‘प्यार की बरसात’ की शूटिंग

Sun, 03 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 गोमती नदी के पन्नघाट पुल पर रविवार को वीडियो एलबम ‘प्यार की बरसात’ की शूटिंग की गई। शूटिंग देखने के लिए पुल पर लोगों की भारी भीड़ रही। एलबम के डायरेक्टर रमेश मिन्हास ने बताया कि एलबम में सात गाने हैं। छह गानों की शूटिंग नैनीताल, बनारस और देहरादून में की गई है। एक गाने के बारिश के कुछ दृश्य पन्नघाट पुल पर फिल्माए गए हैं। एलबम में विजय, ममता, शिल्पा, राधा, गोविंद आदि कलाकार मुंबई के हैं। सभी कलाकार टेली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर रहे हैं। एलबम के प्रोड्यूसर राज खोसला ने बताया कि देहात क्षेत्र में शूटिंग होने से स्थानीय लोगों को भी इनमें काम करने का अवसर मिलने की संभावना रहती है और प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। मुंबई के कलाकार रविवार सुबह से ही पुल के पास आ डटे थे। लोकेशन फाइनल करने के बाद शूटिंग शुरू कर दी गई। शूटिंग की जानकारी को स्थानीय लोगों से छिपाकर रखा गया था, लेकिन देर शाम लोगों को शूटिंग होने के बारे में जानकारी लगी तो मौके पर भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed