फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwaiyan-Dataganj State Highway: Traveling is dangerous due to lack of tracks

पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे : पटरियां नहीं होने से सफर खतरनाक

Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Puwaiyan-Dataganj State Highway: Traveling is dangerous due to lack of tracks
जैतीपुर। पुवायां से निगोही व तिलहर होकर बदायूं के दातागंज से जुड़ने वाले राजकीय राजमार्ग-126 का एक वर्ष पूर्व चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया। इसके बावजूद हाईवे के दाेनों किनारों पर पटरियां अथवा इंटरलॉकिंग फुटपाथ नहीं बनाए गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गत वर्ष इस हाईवे की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की गई है। पटरियां नहीं बनाए जाने से सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित जगह नहीं मिलती। हाईवे के दोनों किनारों पर कहीं मिट्टी कटने से गड्ढे और खाई हैं तो कहीं झाड़ियां उगी हुई हैं। आसपास की जमीन से हाईवे की सतह छह से आठ इंच ज्यादा है। इस कारण सड़क से वाहनों को उतारना और चढ़ाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

आमतौर पर हाईवे की सीमा प्रदर्शित करने के लिए दोनों किनारों पर रात में प्रकाश से चमकने वाले रेडियम की कैट आई और रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं। रात में वाहनों की हेडलाइट से कैट आई में चमक होने पर वाहन चालकों को सड़क की सीमा का अहसास होता रहता है। ऐसे में वाहन हाईवे से नीचे नहीं उतरते हैं। नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी तक कैट आई लगाई गई हैं, लेकिन तिलहर से नवादा मोड़ तक हाईवे के किनारे न तो कैट आई लगाई गईं और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के इस हिस्से में दोनों तरफ पटरी बनाने के नाम पर थोड़ी मिट्टी डाल दी गई है। जहां सड़क की ऊंचाई ज्यादा है, वहां पर मिट्टी कम होने से हाईवे से वाहन उतरते ही उनके पलटने का खतरा है। जहां झाड़ियां उग आई हैं, वहां पटरी के लिए पड़ी मिट्टी ढक गई है। नौगवां मोड़ पर बरसात में मिट्टी कट जाने से हाईवे के एक तरफ बड़ी खाई बन गई है। शनिवार को भी धान से भरा एक ट्रक इसी मोड़ पर पलट कर खाई में गिर गया।
000
ग्रामीणों की बात

सड़क पर पटरियां नहीं बनाए जाने से उस पर चलना खतरनाक हो गया है। हादसे रोकने के लिए हाईवे के किनारे झाड़ियां साफ कराकर दोनों पटरियां बनाई जानी चाहिए। इससे पैदल चलने वाले सुरक्षित रहेंगे।

-देवेंद्र सिंह, नौगवां गोविन्दपुर
---
हाईवे पर न तो कहीं ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही रात में सुरक्षित यात्रा के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। सिर्फ कहने को स्टेट हाईवे बना दिया गया। रात-दिन हर समय हाईवे पर वाहनों से खतरा बढ़ गया है।

-मनजीत, नौगवां
000

वर्जन
पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे को लेकर जो भी कमियां और समस्याएं हैं, उन्हें दूर कराने के लिए संबंधित अभियंताओं को निर्देशित कर जांच कराई जाएगी। बाद में हाईवे पर सभी जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
-प्रकाश चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बरेली डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed