फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puvayan: Lawyers warn of serial fast

पुवायां : वकीलों ने दी क्रमिक अनशन करने की चेतावनी

Tue, 26 Nov 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 26 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Puvayan: Lawyers warn of serial fast
पुवायां में बैठक करते तहसील बार एसोसिएशन के वकील। संवाद
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। इस बीच वकील न्यायिक कार्य से भी विरत रहेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। बताया कि 17 नवंबर काे एसोसिएशन के महामंत्री पर बंडा में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न कर मनमानी की है। आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। बार एसोसिएशन इसका विरोध करती है।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पास किए गए कि एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल 26 नवंबर को एसपी से मिलकर रिपोर्ट को सही धाराओं में तरमीम करने की मांग करेगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो 27 नवंबर से एसडीएम कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रस्ताव भी पास हुआ कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वकील न्यायिक कार्य से भी विरत रहेंगे। इस संबंध में 27 नवंबर को ही बैठक बुलाकर वार्ता कर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष सुनील पाठक, महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला, विजय वर्मा, सुधीर त्रिवेदी, अग्निवेश शुक्ला, अवनीश गुप्ता सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed