{"_id":"68ec1395766124f15a02f39a","slug":"purchase-centers-opened-in-roza-mandi-on-sunday-as-well-paddy-was-purchased-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154947-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा मंडी में रविवार को भी खुले क्रय केंद्र, हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा मंडी में रविवार को भी खुले क्रय केंद्र, हुई धान की खरीद
विज्ञापन
रोजा मंडी में आरएफसी के क्रय केंद्र पर की जा रही धान की तौल। संवाद
रोजा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर स्थानीय मंडी परिसर में रविवार को भी धान क्रय केंद्र खोले गए। इस दौरान आरएफसी के पांच केंद्रों पर करीब 800 क्विंटल धान की खरीद हुई।
इससे पहले, शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद धान की ट्रॉलियां लेकर पहुंचे कई किसानों को उनके वाहनों समेत मंडी गेट पर रोक दिए जाने से वहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाहर मौजूद किसानों की ट्रैक्टर ट्राॅलियाें को रात 12 बजे के बाद मंडी परिसर में दाखिल होने की अनुमति मिली। इसलिए रविवार को सुबह से उन्हीं किसानों के धान की तौल पहले कराई गई, जिन्हें पूरी रात मंडी में बितानी पड़ी।
अन्य केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार बहुत ही धीमी रही। मंडी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरएफसी के क्रय केंद्रों पर अब तक लगभग 4000 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। एफसीआई के क्रय केंद्र पर लगभग 100 क्विंटल, पीसीयू के क्रय केंद्रों पर 580 क्विंटल, पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर 300 क्विंटल और यूपीएसएस के क्रय केंद्रों पर 280 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया क्षेत्रीय किसानों के धान में अब भी 18 प्रतिशत नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसानों से धान को एक-दो दिन सुखाकर लाने के लिए कहा जा रहा है। संवाद