फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pulse Polio campaign starts tomorrow; target to administer drops to 5.5 lakh children.

Shahjahanpur News: पल्स पोलियो अभियान कल से, साढ़े पांच लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Sat, 27 Jun 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign starts tomorrow; target to administer drops to 5.5 lakh children.
शाहजहांपुर। जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 28 जून से होगी। छह दिवसीय अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के करीब साढ़े पांच लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह कलक्ट्रेट से पुराने जिला अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट आदि शामिल होंगे। 28 जून को बूथ दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिले में 1,976 पोलियो बूथ बनाए गए हैं तो 1,150 टीमें गठित की गई हैं, जो बूथ दिवस के बाद सोमवार को घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा दवा पीने से छूट जाता है, तो छह जुलाई को विशेष अभियान में उसे पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। ईंट-भट्ठों पर रहने वाले श्रमिकों के परिवारों, घुमंतू समुदाय और अन्य प्रवासी परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed