{"_id":"61e1d9266b03a74bc5746c55","slug":"publicity-material-is-still-put-up-at-all-the-places-in-khutar-region-shahjahanpur-news-bly472555649","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार क्षेत्र में तमाम स्थानों पर अभी भी लगी हैं प्रचार सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार क्षेत्र में तमाम स्थानों पर अभी भी लगी हैं प्रचार सामग्री
विज्ञापन
खुटार। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद एसडीएम ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए सात टीमों का गठन किया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक तमाम स्थानों पर होर्डिंग टंगे हुए हैं और वॉल पेंटिग भी नहीं मिटाई गई हैं। आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमें गठित होने के बाद होर्डिंग, वॉल पेंटिग नहीं हटने को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
आचार संहिता लागू होने पर नेताओं की प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत की टीम ने चुनाव की घोषणा के दिन ही बिजली के पोल पर लगी प्रचार सामग्री हटवाई थी। खुटार बंडा मार्ग पर सिल्हुआ मोड़ पर धर्मकांटा के पास प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं की वॉल पेंटिग को नहीं पुतवाया गया है।
चंद्रावती मार्केट में दीवारों पर पार्टियों की वॉल पेंटिंग है और बिजली पोल पर सपा नेताओं की होर्डिंग टंगी हुई हैं। गोला मार्ग पर भी एक स्थान पर एक पार्टी का बड़ा झंडा लहरा रहा है। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अगर कहीं भी होर्डिंग आदि लगे हैं तो दिखवाया जाएगा। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।