{"_id":"58e932f14f1c1b081a5b6eac","slug":"public-support-mobilized-by-wearing-boot-polish-and-begging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूट पॉलिश और भीख मांगकर जुटाया जन समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूट पॉलिश और भीख मांगकर जुटाया जन समर्थन
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में फीस वसूली से लेकर ड्रेस, कोर्स की किताबों की खरीद में अभिभावकों से मनमानी के विरोध की मुहिम के तहत सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निशात चौराहे पर राहगीरों के जूतों पर पॉलिश कर और भीख मांगकर जन समर्थन जुटाया। करीब चार घंटे तक चले इस अभियान के तहत करीब आठ हजार रुपये जुटाए गए।
इस मौके पर संगठन के संस्थापक संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बूट पॉलिश करके और भीख मांगकर जुटाई गई धनराशि से उच्च न्यायालय में स्कूलों के खिलाफ जनहित याचिका दायर की जाएगी। शेष रकम स्कूलों के खिलाफ चलाए जाने वाले आंदोलन में खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों ने अपनी कार्यशैली और अभिभावकों के आर्थिक शोषण का रवैया नहीं बदला तो संगठन के कार्यकर्ता लखनऊ कूच कर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना देने को मजबूर होंगे।
संगठन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों से मनमानी करने वाले स्कूल संचालकाें को कोई ताकत बचा नहीं पाएगी। कोषाध्यक्ष आशीष अवस्थी ने कहा कि इस मामले में प्रशासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर सुनीता चौहान, गीता पांडेय, आशारानी गुप्ता, राजलता, बिंदू, ज्ञानदेवी, रामबेटी, रामशंकर लाल, राहुल गुप्ता, विनोद शर्मा, अमन गुप्ता, राममूर्ति सिंह, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।