{"_id":"6671fc763a44a2cfca0315d4","slug":"public-representative-said-officers-are-presenting-fake-reports-of-electricity-supply-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-120854-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनप्रतिनिधि बोले-बिजली आपूर्ति की फर्जी रिपोर्ट पेश कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनप्रतिनिधि बोले-बिजली आपूर्ति की फर्जी रिपोर्ट पेश कर रहे अफसर
Wed, 19 Jun 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रो
शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने भीषण गर्मी में ध्वस्त होती बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया। कहा, विद्युत निगम के अधिकारी फर्जी रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें विद्युत आपूर्ति से संबंधित रहीं।
ददरौल से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारी प्रभारी मंत्री के सामने शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की फर्जी रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। जबकि, चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र और मदनापुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांवों में महज चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराएं। राजस्व वसूली में जनप्रतिनिधि भी सहयोग करें। उन्होंने बरसात से पहले सड़कों एवं पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। पौधरोपण अभियान सफल बनाने के लिए पहले से ही रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि निवेश के क्षेत्र में मिलकर कार्य करें ताकि शाहजहांपुर को प्रदेश में नंबर वन बनाया जा सके। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक वीर विक्रम सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सलोना कुशवाहा, चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रभारी मंत्री ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मघईटोला स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में लगभग 320 गोवंश पाए गए। उन्होंने पानी, भूसा, चोकर व हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने गोशाला में स्थापित भूसा गोदाम का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि इसी प्रकार से अन्य गोशालाओं में भी भूसा गोदाम बनाया जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि साथ रहे।