फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   public opinion

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की उम्मीद से लोगों में खुशी

Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
public opinion
रजनीश मिश्रा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वाहन चालकों को क्रॉसिंग पर जाम में फंसकर घंटों समय गंवाना पड़ता है। खास तौर पर ठंड और कोहरे में रात के समय जाम लगने की स्थिति में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब उम्मीद है कि ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

रजनीश मिश्रा ने बताया कि वह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते हैं, लेकिन हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने से पहले जाम लग जाता है। कई घंटे जाम में खड़े रहना पड़ता है। विकल्प के तौर पर कटरा से खुदागंज लिंक रोड से होकर निकल जाते हैं। कार्य पूरा हो जाता है तो सफर सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली जाते समय हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ही जाम मिलता है। जिसमें समय भी बर्बाद होता है और परेशानियों का भी सामना पड़ता है। हुलासनगरा पर ओवरब्रिज का कार्य पूरा हो जाता है तो हाईवे पर किसी जगह पर कोई रुकावट नहीं आएगी। सफर बहुत आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां के गांव खजुरिया में रहने वाले अधिवक्ता विनय वर्मा कहते हैं कि हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग का काम फरवरी माह में पूरा कर लिए जाने को लेकर दावा किया जा रहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो बरेली आने जाने वालों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी। वकालत के काम से आना जाना लगा रहता है।

सदर बाजार के नरेंद्र कुमार का कहना है कि शाहजहांपुर से बरेली जाने के लिए कटरा में पड़ने वाली हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग सभी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह समस्या नहीं रहेगी। यूनिवर्सिटी जाते रहते हैं।

नरेंद्र कुमार

नरेंद्र कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

राकेश कुमार

राकेश कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

विनय वर्मा

विनय वर्मा- फोटो : SHAHJAHANPUR

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम। फाइल फोटो

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम। फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed