फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

खाद्य तेलों की लिमिट का व्यापारियों ने किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 03 Nov 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। खाद्य तेल एवं तिलहन पर स्टाक लिमिट निरस्त किए जाने के लिए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि नए नियम से खाद्य तेलों के दाम बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि खाद्य तेल व्यापारी खुदरा तेल विक्रेता के दस क्विंटल और थोक विक्रेता के ढाई सौ क्विंटल स्टाक रखने का विरोध करते हैं। थोक व्यापारी, पैकर्स और कमीशन एजेंट (कंपनी होल्डर) एक ट्रक में 15 से 35 टन तक माल मंगाते हैं। इससे कम माल मंगाने पर भाड़ा ज्यादा पड़ने पर माल भी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सहालग के सीजन को देखते हुए व्यापारी और उपभोक्ता को दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए प्रस्तावित लिमिट को निरस्त कर दिया जाए। व्यापारियों ने प्रशासिनक अधिकारी को कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इस दौरान आशीष गर्ग, रामजी गुप्ता, गोपाल राम गर्ग, ललित गुप्ता, कंचन गुप्ता, विवेक गुप्ता, राकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed