{"_id":"61803a0fbe2f013fb3270310","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly464907023","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित समस्याएं न हल होने पर नरमू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित समस्याएं न हल होने पर नरमू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते नार्दन रेलवे मैंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मचारी । सं?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेलवे में कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान न होने से आक्रोशित एनआरएमयू द्वारा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मंडल व स्थानीय स्तर पर रेलवे कर्मचारियों की तमाम मांगे लंबित हैं।
इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक के नाम यूनियन द्वारा 24 सूत्रीय पत्र जारी किया है। इसमें मुख्य रूप से रेलवे आवासों की दुर्दशा, मनमाने तरीके से आवास आवंटन कर एचआरए पर रोक, टीटीई गार्ड रेस्ट हाउस में असुविधा, रेलवे में जोन वर्क न होना, आवासों की पुताई न होना, एचआरएमएस की शिकायत, ट्रैकमैनों की कैडर रिस्टचरिंग, टेलीकॉम विभाग में प्रमोशन में अनियमियता, मालगोदाम रोड का निर्माण, काम के घंटों से अधिक कार्य लिया जाना आदि मांगे शामिल हैं।
इसके समर्थन में सोमवार को नरमू शाखा द्वारा प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान त्रिलोकचंद्र मिश्रा, सुनील तिवारी, महेश कुमार, जंगबहादुर, अमित कुमार, ठाकुर प्रसाद, संजय यादव, बीएस बिष्ट, सुनील कुमार, गुलफाम, रामौतार शर्मा, राहुल गौतम, आनंद यादव, अनिल कुमार, आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद