फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

छात्रों से शुल्क वसूली में मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। शहर के एक महाविद्यालय के प्रबंधन पर बीए की कक्षाओं में प्रवेश लेने को फार्म के साथ एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन ऑफ इंडिया संगठन के कार्यकताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में उनका शिष्टमंडल संगठन के महानगर अध्यक्ष सूर्योदय कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बरखा सिंह से मिला। उन्हें डीएम के नाम इसी आशय का ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और अधिक लिए गए शुल्क की धनराशि वापस कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि बीए में प्रवेश फार्म के नाम पर विवरण पुस्तिका के 388 रुपये और वार्षिक शिक्षण शुल्क 753 रुपये के अतिरिक्त 1500 रुपये प्रति छात्र विकास शुल्क के नाम पर वसूले गए। इस मामले में जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के साथ उनसे ली गई अतिरिक्त धनराशि वापस कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ज्ञापन में शहर में सड़कों पर घूमने वाले पालतू और आवारा जानवरों से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं और यातायात संबंधी दिक्कतें खत्म करने के लिए जानवरों को पशुशाला भिजवाने की मांग की गई है। इस दौरान अखिलेश कुमार, सुमित अवस्थी, रजनीश मिश्रा, कुश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed