फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

आमने-सामने आईं एएनएम और आशा, प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के सीएमओ आफिस परिसर में प्रदर्शन करती आशाएं व साथ में सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्य? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने बुधवार को अपने सहयोगियों के साथ सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक दोनों ओर से नारेबाजी होती रहे। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम कार्यालय नहीं पहुंचे, उनकी जगह पर नगरीय स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश ने दोनों पक्षों की मांग सुनीं और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

एएनएम मधूलता, संजू देवी व आशा कार्यकर्ता आशा देवी तीनों यूपीसी हुसैनपुरा में तैनात हैं। आशा देवी की ओर से चौक कोतवाली में दोनों एएनएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है कि दोनों एनएम उनके साथ कई बार अभद्रता कर चुकी हैं। बाउचर पर साइन नहीं किए जाते और उनको फाड़कर फेंक देती हैं। वहीं एएनएम मधुलता और संजू का आरोप है कि आशा देवी, उनके पति और पुत्र के साथ ही 20-25 आशा कार्यकर्ता ने मिलकर उनके साथ मारपीट तथा लूटपाट की। आशा कार्य में शिथिलता बरतती हैं, जिस पर आपत्ति जताने पर अभद्रता पर उतारू हो जाती हैं। इसकी तहरीर चौक कोतवाली में दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बुधवार को दोनों ही पक्ष अपने सहयोगियों के साथ पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे नगरीय स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश ने ज्ञापन लिया। इस बीच उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के समर्थक सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी को आरोपों की जांच कराकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एएनएम के मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष व एएनएम से ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों ही पक्षों से बातचीत कर सीएमओ को फोन किया गया लेकिन सीएमओ डॉ. एसपी गौतम के विकास भवन में चल रही बैठक में व्यस्त होने के कारण नगरीय स्वास्थ्य नोडल अधिकारी को बुलाकर ज्ञापन दिलवाया गया।
विज्ञापन

आशाओं से माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन एएनएम किसी से माफी नहीं मांगेंगी। जरूरत पड़ी तो संघर्ष के लिए तैयार हैँ। टीकाकरण आदि का काम भी बंद करवा दिया जाएगा। - नीलू गुप्ता, जिलाध्यक्ष, मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया गया है। तीन दिन में जांच पूरी कर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएनएम के निलंबन की मांग पर जांच के बाद ही निर्णय होगा। - डॉ. रोहताश, नोडल अधिकारी, नगरीय स्वास्थ्य

शाहजहांपुर के सीएमओ आफिस परिसर में प्रदर्शन करती एएनएम। संवाद

शाहजहांपुर के सीएमओ आफिस परिसर में प्रदर्शन करती एएनएम। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed