फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest,scholarship,student performance

बीएड के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर मांगी छात्रवृत्ति

Wed, 20 Apr 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest,scholarship,student performance
शाहजहांपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाती सन इस्टिट्यूट की छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन से बीएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की गई है। संस्थान के स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होने पर संबंधित छात्र-छात्राएं मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर छात्रवृत्ति दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल शशांकी वाजपेयी, अमृता सक्सेना, आकांक्षा मिश्रा, स्नेहा शुक्ला, मोहम्मद शहजाद आदि छात्र-छात्राओं ने सिटीमजिस्ट्रेट को बताया कि वे सभी बीएड प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर विभिन्न श्रेणियों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा है कि कई परिवारों ने कर्ज लेकर इस उम्मीद में बच्चों को पढ़ने भेजा कि बाद में शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्रवृत्ति स्वीकृत हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार फीस की प्रतिपूर्ति के लिए छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं होने से तमाम छात्र-छात्राओं को पढ़ाई बीच में छूटने का डर सता रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस बारे में डीएम से दिशा निर्देश लेकर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में प्रिंसी राठौर, श्वेता गुप्ता, गुरप्रीत कौर, ईशा पाठक, विवेक कुमार, इकरा, खुशनाज, फरहान खां, आदेश कुमार आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed