फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest in Ayodhya against the arrest of Lekhpal

Shahjahanpur News: अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

Sat, 22 Aug 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Protest in Ayodhya against the arrest of Lekhpal
सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद
शाहजहांपुर। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम के लेखपाल को कथित रूप से फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने के विरोध में शनिवार को सभी तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील संघ के तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और महामंत्री तरुण प्रताप सिंह समेत संघ के पदाधिकारी और लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। बिना उचित प्रक्रिया के कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। तहसील परिसर में लेखपालों के धरने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान मुनेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुधा सिंह, हरगोविंद, अखिलेश कुमार सिंह, जितेंद्र पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष आलोक यादव, तहसील मंत्री रितेश कनौजिया, उपेंद्र तिवारी, गिरीश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। किसी अधिकारी के तहसील में नहीं होने के कारण ज्ञापन नहीं दिया जा सका।
जलालाबाद/तिलहर। जलालाबाद में धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर लेखपालों के खिलाफ झूठी शिकायतों पर की जा रही फर्जी कार्रवाई रोकने की मांग की। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष रविकांत, मंत्री पवनेश कुमार, संजीव कुमार, ज्ञानेंद्र पांडेय, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

तिलहर में तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और मंत्री तरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में अंशु वाजपेयी, दुर्गेश, शालिनी शर्मा, निदा जान, शिवा गुप्ता आदि लेखपाल शामिल रहे। संवाद

सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद

सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed