फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest by the Vaishya Community in Nahil

Shahjahanpur News: नाहिल में वैश्य समाज का प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Protest by the Vaishya Community in Nahil
पुवायां में सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते वैश्य समाज के लोग। संवाद
पुवायां। गांव नाहिल में मारपीट के बाद बुजुर्ग को मुर्गा बनाने और पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद वैश्य समाज में रोष है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

गांव नाहिल में दो पक्षों में विवाद के बाद गांव के एक बुजुर्ग को सरेराह पकड़कर मारपीट करते हुए मुर्गा बनाकर अपमानित करने के मामले में पुलिस के सख्त कार्रवाई नहीं करने पर वैश्य समाज भड़क गया है। वैश्य महासम्मेलन के पुवायां के अध्यक्ष व व्यापारी नेता कपिल गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी और वैश्य समाज के लोग पैदल सीओ कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई और सीओ को ज्ञापन देकर सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने, अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वैश्य समाज सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर शैलेश वैश्य, सुबोध वर्मा, अंबरीष रस्तोगी, कुलदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, नितेश गुप्ता, रामजी सराफ, दिवाकर गुप्ता, विशाल ओमर, पुष्कर गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ब्राह्मण समाज की होगी बैठक
पुवायां। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अभय मिश्रा ने कहा कि नाहिल में हुई घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। कुछ लोग जातीय रंग देकर मामले को तूल दे रहे हैं, जो गलत है। सोमवार को मामले में ब्राह्मण समाज की बैठक होगी, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा एसआई परीक्षा में पंडित शब्द का गलत बात के लिए प्रयोग करने के मामले में ज्ञापन दिया जाएगा।
--
वैश्य समाज के लोगों ने नाहिल की घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां में सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते वैश्य समाज के लोग। संवाद

पुवायां में सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते वैश्य समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed