फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest by burning the effigy of the film director

Shahjahanpur News: फिल्म निर्देशक का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Protest by burning the effigy of the film director
कलान में फिल्म निर्देशक का पुतला फूंकते वीर अहीर सेना के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर बुधवार को भी कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी रहे। कलान में वीर अहीर सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका। तिलहर में समाजवादी युवजन सभा और निगोही में यादव परिषद के कार्यकर्ताओं ने सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन देकर फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के साथ निर्माता निर्देशक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलान। फिल्म के विरोध में वीर अहीर सेना के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पीयूष यादव के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए और वहां देर तक नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ता फिल्म निर्देशक का पुतला लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के परौर चौराहा पर पहुंचे। वहां भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बाद में पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में प्रभात यादव, रवि यादव, आमोद यादव, संदीप यादव शिवम यादव, रतनपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

तिलहर। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम सदानंद सरोज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फिल्म निर्देशक पर यादव समाज की छवि धूमिल किए जाने का आरोप लगाते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। 28 फरवरी को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही। विश्व यादव परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को दोपहर जिलाध्यक्ष देवेश यादव के नेतृत्व में गढ़ा गांव से नारेबाजी करते थाने पहुंचे। उन्हाेंने प्रभारी निरीक्षक को डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान मोनू यादव, सचिन यादव, सर्वेश यादव, सीटू यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव,सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed