फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protect children from corona by getting vaccinated

टीका लगवाकर बच्चों की कोरोना से हिफाजत करें

Mon, 02 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Protect children from corona by getting vaccinated
शाहजहांपुर। कोरोना महामारी से पांच से 12 साल तक के बच्चों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण की मंजूरी मिल गई। हालांकि, 12 से 15 व 15 से 17 साल के किशोर-किशोरियों की दूसरी डोज के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दूसरी डोज के लिए अभिभावक व बच्चे दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इसके कारण अभी शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देश किसी दिन भी आ सकते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा। गणमान्य लोगों से लेकर धर्मगुरु तक टीकाकरण के लिए अभिभावकों से अपील की है।
विज्ञापन

शंका दूर कर टीका लगवाएं
-पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगना काफी आवश्यक है। किसी तरह की शंका में घिरने के बजाय अपने बच्चे का हित सोचना चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए सभी को सरकार के निर्देश का पालन करते हुए काम करना चाहिए। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण सभी को कराना चाहिए। -डॉ. कनक रानी, प्राचार्य, आर्य महिला डिग्री कॉलेज
विज्ञापन

महामारी का एकमात्र उपाय
-कोविड-19 से बचाव करने के लिए सावधानी के साथ टीकाकरण कराना होगा। महामारी से बचने के लिए यह एकमात्र उपाय है। तीसरे चरण में बच्चों को वैक्सीन लगवाने का मौका आया तो इसे गंवाना नहीं चाहिए। इसके अलावा बच्चों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। -सरताज अली, सह संयोजक, ब्रज प्रांत राष्ट्रीय मुस्लिम मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सजग होना पड़ेगा
जिस तरह से पोलियो को खत्म करने में सभी की महती भूमिका रही है। उसी तरह कोरोना के लिए सब को जागरूक होना पड़ेगा। बच्चे की सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराना चाहिए। अभिभावकों को इस कार्य के लिए सजग होना चाहिए। सरकार के साथ एनजीओ भी जागरूकता कार्यक्रम चला सकते है। -रमेश भइया, वरिष्ठ समाजसेवी, जमुना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित
बच्चों को टीका बहुत जरूरी
-हुकूमत कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करा रही है। कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक इंसान को अपने बच्चों को टीकाकरण कराने से पीछे नहीं हटना चाहिए। कोरोना एक बीमारी है। उसकी दवा का इस्तेमाल करने से कोई हर्ज नहीं है। अपने बच्चों की टीकाकरण जरूर कराएं। -मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शहर पेश इमाम
सभी वर्ग व धर्म प्रयास करें
-कोरोना से बचाव के लिए सरकार काफी बेहतर काम काम रही है। शुरुआती दिनों में सभी का वैक्सीनेशन कराया गया। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों का नंबर आया है। अपील है कि सभी वर्ग और धर्म के लोग टीकाकरण जरूर कराएं, जिससे आने वाले समय में बच्चे कोरोना से सुरक्षित रह सकें। -डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य जीएफ कॉलेज

सर्वे अभियान चलाया जा रहा
-पांच से 12 साल तक के बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए आशाओं के माध्यम से घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है। शासन से निर्देश आने के बाद बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। -डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ

मोहम्मद तारिक  ।

मोहम्मद तारिक ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

डॉ.कनक रानी ।

डॉ.कनक रानी ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed