फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Proposal of new health ATM canceled, normal check in old ones also

Shahjahanpur News: नए हेल्थ एटीएम का प्रस्ताव निरस्त, पुराने में भी सामान्य जांचें

Tue, 16 Jan 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Proposal of new health ATM canceled, normal check in old ones also
शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम पर लंबाई की जांच करतीं महिला। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पांच स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाने का प्रस्ताव शासन ने निरस्त कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे हेल्थ एटीएम पर भी सामान्य जांचें ही हो रही हैं। गंभीर जांचों के लिए हेल्थ एटीएम में केमिकल ही नहीं हैं।
विज्ञापन


शहरवासियों को हेल्थ एटीएम की सुविधा देने के उद्देश्य से नगर निगम ने अक्तूबर में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेजी थी। अधिकारियों ने चौक मंडी, रोजा मंडी, बरेली मोड़, राजकीय मेडिकल कॉलेज आदि में हेल्थ एटीएम लगाने के लिए स्थान चिह्नित किया था। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान था। नगर निगम के अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में कहीं का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पैथोलॉजी में भीड़, हेल्थ एटीएम पर सन्नाटा
-स्वास्थ्य विभाग ने 32 प्रकार की जांचों के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, पुराना जिला अस्पताल, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां समेत कई सीएचसी पर हेल्थ एटीएम की स्थापना की थी लेकिन इसके उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इसमें लंबाई, वजन, ऑक्सीजन, पल्स, शरीर का तापमान, शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन आदि की जांच ही की जा रही है। शेष जांचों की सुविधा नहीं है। कर्मचारियों की मानें तो गंभीर रोगों की जांच के लिए केमिकल उपलब्ध नहीं है। हेल्थ एटीएम पर जांच नहीं होने से पैथोलॉजी पर ही भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रोजाना दस से 12 जांचें ही हो पा रहीं
-पुराना जिला अस्पताल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दस से 12 जांचें रोजाना हो रही हैं। दस जनवरी को आठ, 11 को दस, 12 को नौ और सोमवार को मात्र छह जांचें की गईं। चार दिन के आंकड़े में सभी की जांच सामान्य ही निकली है।
--------
32 प्रकार की जांचें हेल्थ एटीएम पर नहीं हो रही हैं तो इसके बारे में जानकारी कराकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
पीपी श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed