{"_id":"6666362384046464bd02de94","slug":"property-dealer-killed-in-car-collision-with-pickup-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-120228-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत
Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर अटसलिया ओवरब्रिज के पास शनिवार रात बोलेरो में पिकअप से टक्कर लग गई। हादसे में लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के गोमतीनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर देवनारायण यादव (50) की मौत हो गई। उनके छह साथी घायल हो गए। सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
देवनारायण शनिवार की शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ बोलेरो कार में सवार होकर उत्तराखंड के कैंचीधाम में दर्शन करने के लिए निकले थे। रात करीब 12 बजे के बाद लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अटसलिया पुल के पास पिकअप से उनकी कार टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकलवाया।
गंभीर रूप से घायल देव नारायण को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अभिषेक समेत चार अन्य उपचार कराने को लखनऊ चले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। वह अपने पीछे पत्नी रेखा यादव, बेटी सुप्रिया, रिया व बेटे आदित्य को छोड़ गए हैं।