फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Promote sports parked

खेलों को बढ़ावा देने की कवायद शुरू

Wed, 09 Sep 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 09 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Promote sports parked
 अमर उजाला में खेल स्टेडियम की दुर्दशा की खबर छपने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब सीडीओ ने न सिर्फ स्टेडियम का कायाकल्प कराने का बीड़ा उठाया है, बल्कि प्रति माह कोई न कोई खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश भी जिला क्रीड़ाधिकारी को दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जिला खेल प्रोत्साहन समिति के सदस्यों का वार्षिक शुल्क भी दो गुना कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए स्टेडियम का कायाकल्प भी जरूरी है। इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद वार्षिक शुल्क 250 रुपये से 500 रुपये कर दिया गया। साथ ही सभी सदस्यों को प्रशासन की ओर से परिचय पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समिति में शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है। सीडीओ ने कहा कि जो संगठन स्टेडियम में खेलकूद कराना चाहते हैं, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस बावत उन्होंने क्रीड़ाधिकारी एनपसी यादव को दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य भी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं कराएं, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके।
विज्ञापन

बैठक में युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं कराए जाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 सितंबर से 10 अक्तूबर तक ब्लाक स्तरीय वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, बेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयन-ट्रायल 14 और 19 को
जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने बताया कि ओपेन महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का चयन होना है। इसके लिए कबड्डी, जिम्नास्टिक, वॉलीबाल, खो-खो का चयन ट्रायल 14 सितंबर को और टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स और बैडमिंटन का चयन ट्रायल 19 सितंबर को स्टेडियम में होगा। यहां से चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर बरेली में 16 और 21 सितंबर को ट्रायल देना होगा। अधिक जानकारी के लिए स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed