फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Processions were taken out on Thursday on Ram Navami

Shahjahanpur News: श्रीराम चंद्र कृपाल भजमन हरण भव भय दारुणम

Fri, 31 Mar 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Processions were taken out on Thursday on Ram Navami
शाहजहांपुर में श्रीरामनवमी पर हनुमत धाम से निकाली शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी।संवाद
शाहजहांपुर। रामनवमी पर बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गई। मंदिरों व घरों में पूजन-अर्चन हुआ। प्रभु के जन्म पर दर्शन को श्रद्धालु उमड़े। आरती में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्राचीन शिव बड़ा मंदिर लाला तेली बजरिया, बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमत धाम, कृष्णानगर मंदिर, रामनगर के मंदिर समेत सभी मंदिरों में बृहस्पतिवार को श्रीरामजन्मोत्सव की धूमधाम रही। वातावरण जय-जयकार से गूंज उठा। शंख और घंटा-घड़ियाल बजने शुरू हो गए। महिलाओं ने ढोलक व मजीरा बजाकर भजन-कीर्तन भी किया गया। प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन माता रानी के नौ स्वरूपों को विदाई दी गई। कांती पांडे, प्रेमवती मिश्रा, नेहा मिश्रा, मनोरमा, प्रमला अग्रवाल, मंजू, सुनीता पाठक, पूनम पाठक, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
हनुमत धाम से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवी देवताओं की आकर्षण झांकियों के साथ डीजे पर नृत्य करते हुए भक्तों का हुजूम चल रहा था। शोभायात्रा हनुमत धाम, बिसरात घाट, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज होते हुए टाउन हॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंची और समापन हुआ। राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में नृत्य ने मन मोहा
तिलहर। रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का आर्य समाज मंदिर से शुभारंभ हुआ। एटा से आए कलाकारों ने आकर्षक परिधानों में नृत्य किया। राम-लक्ष्मण-सीता, लवकुश, दुर्गा, सरस्वती, भगवान शंकर व अन्य झांकियां शोभायमान हो रहीं थीं। देर शाम शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई एलबीजेपी इंटर कॉलेज के सामने स्थित बंसी वाले मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। संवाद


भगवा वाहन रैली का आयोजन
खुदागंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने सर्व हिंदू समाज के बैनर तले भगवा वाहन रैली का आयोजन किया। शुभारंभ खुदागंज महादेवन मंदिर से किया। गांव दीपपुर जलालपुर, रामपुर नदिया होकर रैली वापस महादेवन मंदिर में समाप्त हुई। विहिप जिला मंत्री आलोक शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, जिला विद्यार्थी प्रमुख राजीव कश्यप, खुदागंज नगर सह-संयोजक राजीव सिंह अभय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक राठौर, सनत सिंह रामू, प्रमोद सिंह, मौजूद रहे। संवाद


मर्यादा पुरुषोत्तम का अनुसरण करने का आह्वान
खुदागंज। गांव परमानंदपुर में यज्ञ का आयोजन हुआ। वैदिक आश्रम हसनापुर से आए आचार्य रामवीर देव आर्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के जीवन और उनके चरित्र का हम सबको अनुसरण करना चाहिए। प्रधान रामसुधार गंगवार, रजत, पंकज, गुड्डू आर्य, चंद्रदास आर्य, नवल किशोर, सोमवती देवी, रजनी देवी, उषा देवी, जगदा देवी, सर्वेश आर्य मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में श्रीरामनवमी पर हनुमत धाम से निकाली शोभा यात्रा  में श्रीराम दरबार की झांकी।संवाद

शाहजहांपुर में श्रीरामनवमी पर हनुमत धाम से निकाली शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी।संवाद

शाहजहांपुर में श्रीरामनवमी पर हनुमत धाम से निकाली शोभा यात्रा  में श्रीराम दरबार की झांकी।संवाद

शाहजहांपुर में श्रीरामनवमी पर हनुमत धाम से निकाली शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed