फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession taken out with tableaus of deities

Shahjahanpur News: देवस्वरूपों की झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with tableaus of deities
खुदागंज में शोभायात्रा में शामिल देव स्वरूप। स्रोत: कमेटी
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति सेना ने श्री रामनवमी के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ भोलागंज स्थित भगवान नरसिंह मंदिर से हुआ। शोभायात्रा में देवस्वरूपों की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। वर्ष 1990 में शोभायात्रा की शुरुआत करने वाले ज्ञानदेव हिंदू की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य, अघोरी लीला सहित अन्य नृत्यों से लोगों को प्रभावित किया। शोभायात्रा केरूगंज से चारखंभा, चौकमंडी से कच्चा कटरा मोड़ से बनखंडीनाथ मंदिर से होते हुए अंजान चौकी से घंटाघर से बहादुरगंज से सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने देवस्वरूपों पर पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण कन्हैया, मुख्य आयोजक आशीष मिश्रा, अर्पण पांडेय, पुनीत त्रिवेदी, मनोज अग्निहोत्री, नरेंद्र मिश्रा आदि का योग रहा।
विज्ञापन

हनुमान सेवा समिति की ओर से श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवस्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। हनुमान से से शुरू हुई शोभायात्रा रोशनगंज से चरखंभा चौक होते हुए घंटाघर से सदर होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान राजेश अवस्थी समेत अन्य आयोजकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली


खुदागंज। रामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के प्रमुख मार्गों से होकर बाइक रैली निकाली। पतरे बाबा आश्रम के श्रीराम मंदिर से आरंभ हुई रैली में श्रीराम भक्त कार्यकर्ता बाइकों पर भगवा झंडे लगाकर जयकारा लगते हुए चले। बाइक रैली मुख्य चौराहे से होते हुए जलालपुर होकर पतरे बाबा आश्रम पर लौटी। रैली में विहिप के विद्यार्थी प्रमुख राजीव कश्यप, प्रखंड संयोजक मोहित सिंह, जिला सह मंत्री गुरपाल सिंह, नगर संयोजक अभिषेक जैन, विशाल मिश्रा, अनुज जैन आदि शामिल रहे। संवाद

खुदागंज में शोभायात्रा में शामिल देव स्वरूप। स्रोत: कमेटी

खुदागंज में शोभायात्रा में शामिल देव स्वरूप। स्रोत: कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed