फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession taken out on Ram Navami in rural areas

Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाकों में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ram Navami in rural areas
पुवायां में निकली शोभायात्रा में शामिल देव प्रतिरूप। संवाद - फोटो : संवाद
पुवायां। रामनवमी के पर्व पर रविवार को पुवायां में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पुवायां के हरेराम पक्का तालाब मंदिर पर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए नगर के लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। मंदिर परिसर से देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में तमाम लोग देवताओं की जय जयकार करते हुए चले रहे थे। नगर में कई स्थानों पर देव प्रतिरूपों का पूजन कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा राजीव चौक, खुटार रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, तिराहा बाजार, चौराहा बाजार, राजभवन गढ़ी, छावनी, कबीरदान मंदिर, चौराहा बाजार होते हुए देवस्थान मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान डॉ. राकेश मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, दिनेश अवस्थस्सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान फोर्स के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---------
जमौर में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
कांट। रामनवमी पर जमौर में रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी प्रबंधक रविकांत दीक्षित व प्रधानाचार्य राजवीर भोजवाल की देखरेख में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। देव स्वरूपों की झांकियां सभी के आकर्षण के केंद्र में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमौर की नई बस्ती से शुरू हुई शोभायात्रा की झांकियां देखने के लिए रास्तों पर पहले से ही सैकड़ों लोग खड़े हो गए। शोभायात्रा में सबसे आगे बाइक पर सवार कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर चले। उनके पीछे ट्राॅली पर भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूप बिठाए गए। ट्राॅली के पीछे वाहनों पर अन्य देव स्वरूपों की झांकियां निकलीं। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर पर विसर्जित हुई। व्यवस्था में पीडी शंखवार, अमित दीक्षित, अंकित दीक्षित, सचिन भोजवाल, शिवम शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed