{"_id":"6aad8d7c4b51e928170b1663","slug":"procession-of-lord-vishwakarma-taken-out-with-devotion-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185025-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रद्धा से निकाली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रद्धा से निकाली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। विश्वकर्मा समाज की ओर से शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा श्रद्धा से निकाली गई। बैंडबाजों और भक्ति गीतों के बीच निकाली गई शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। अखाड़े के सदस्यों ने विभिन्न करतब दिखाकर तालियां बटोरीं।
शाम चार बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे बैंडबाजे पर भजनों की धुन गूंज रही थी। इसके पीछे डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अखाड़े के सदस्यों ने रास्ते में हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। करतब देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। घंटाघर पर मुंह से आग निकालने का करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा में श्रीराधा-कृष्ण, भगवान गणेश समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। कई जगहों पर शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर और मावा मंडी रोड होते हुए विसरात रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। आयोजन की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री दिवाकर शर्मा, डॉ. अनूप शर्मा, सर्वेश चंद्र धांधू आदि शामिल रहे।