{"_id":"69fe2e31a5e8c52b4a09bff4","slug":"process-for-transfer-of-surplus-teachers-to-begin-data-uploaded-to-website-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172736-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरप्लस शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया होगी शुरू, डाटा वेबसाइट पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरप्लस शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया होगी शुरू, डाटा वेबसाइट पर डाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। विभाग ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सभी स्कूलों की छात्रों और शिक्षकों की संख्या का सारांश तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विभाग ने संबंधित से आपत्तियां मांगी हैं।
वर्ष 2025 में सरप्लस शिक्षकों का तबादले की सूची के बाद हंगामा हो गया था। शिक्षक संगठनों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर धरना देने के साथ क्रमिक अनशन भी किया था। विरोध के बाद विभाग ने तबादलों को निरस्त कर दिया था। अब एक बार फिर से शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया को शुरू करने की कवायद शुरू की गई है।
विभाग ने सभी ब्लॉकों के प्राथमिक स्कूलों का डाटा तैयार कर एनआईसी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया है। बीएसए ने शिक्षकों को पत्र जारी कर कहा कि यदि किसी को आपत्ति हो तो वह 14 मई तक अपना प्रत्यावेदन दे सकता है।
विज्ञापन
--
जूनियर स्कूल की सूची भी तैयार
प्राथमिक स्कूलों की तरह जूनियर स्कूलों का डाटा भी तैयार कर लिया गया है। जूनियर स्कूलों में भी सरप्लस शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्कूलों का डाटा भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।