{"_id":"6750b5178c5294f4bd035bb7","slug":"problems-of-pensioners-will-be-solved-separate-counter-will-be-built-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-132590-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेंशनधारकों की समस्याएं होंगी दूर, अलग बनेगा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेंशनधारकों की समस्याएं होंगी दूर, अलग बनेगा काउंटर
विज्ञापन
28 नवंबर को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ
शाहजहांपुर। लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे करीब 50 हजार पेंशनधारकों की समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने पेंशनधारकों के लिए अलग काउंटर बनाने के साथ ही बैंकों को उनसे संबंधित काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन न आने से करीब 50 हजार पेंशनधारक परेशान हैं। इसके अलावा भी कई लाभार्थी केवाईसी, डीबीटी आदि की प्रक्रिया में उलझे होने के कारण पेंशन से वंचित हैं। अमर उजाला ने 28 नवंबर के अंक में केवाईसी में फंसी 82 हजार लाभार्थियों की पेंशन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
पेंशनरों की समस्या का संज्ञान लेते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने व्यवस्था की है। डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने केवाईसी का काम तेज कर दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के मुताबिक एक कर्मचारी पेंशन की समस्याओं के समाधान के लिए लगा दिया गया है। संबंधित बैंकों से संपर्क करके पेंशनरों की डीबीटी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। इस मामले में डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए हैं कि पेंशनरों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से शासन स्तर पर पोर्टल में नाम अपलोड होने की समस्या दूर करने के लिए बात की गई है। तीन से चार दिन में इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम स्तर पर सचिव देखेंगे व्यवस्था
गांवों में रहने वाले कई पेंशनरों को समाज कल्याण विभाग आना पड़ता है। ऐसे में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव पेंशनरों की समस्या का समाधान कराएंगे। सचिव पेंशनरों के कागजों को ब्लॉक के माध्यम से संबंधित विभाग में पहुंचाएं।
पेंशनरों की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग के कर्मचारी को लगाया गया है। संबंधित बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं डीबीटी के लिए आने वाले पेंशनरों का काम वरीयता के आधार पर किया जाए। शासन स्तर पर पोर्टल संबंधित समस्या जल्द दूर होने का आश्वासन मिला है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम