फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Problems faced in issuing birth and death certificates did not improve

Shahjahanpur News: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने में आ रहीं दिक्कतें नहीं सुधरीं

Wed, 21 Aug 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Problems faced in issuing birth and death certificates did not improve
शाहजहांपुर। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में आ रहीं दिक्कतों का अब तक सुधार नहीं हो सका है। सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेंस एंड वैल्यू (सम्भव) के तहत नगर निगम कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में भी लोग समाधान की मांग लेकर पहुंचे। इस बीच आईं कुल चार शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन

बिजलीपुरा निवासी आसिफ अली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने की शिकायत लेकर पहुंचे। खलील शर्की निवासी मोहम्मद साजिद ने मृत्यु प्रमाण पत्र तथा गौहरपुरा की शर्मिला ने जन्म प्रमाण पत्र जारी होने में आ रही समस्या से अवगत कराया। चिनौर निवासी अरुण मिश्रा ने स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही अंधेरा पसरने की शिकायत की। सभी शिकायतों को सुनकर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधित को निर्देशित किया। मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवा दिया गया। बाकी का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सिविल एसके अंबेडकर, सहायक अभियंता पथ प्रकाश नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed