{"_id":"68b58855e44ff1d7e8067f2d","slug":"prizes-given-to-winners-of-chess-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151713-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से गत दिनों आयोजित स्व.प्रमोद कुमार शुक्ला शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को पुरस्कार वितरण किया गया।
24 अगस्त को जाॅन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अंडर 11 आयु वर्ग से सुदामा प्रसाद वनस्थली के शिवाय सक्सेना प्रथम, तेजस व प्रखर सक्सेना द्वितीय, सूर्येश तृतीय, विराज अवस्थी चतुर्थ व इजियान पांचवें स्थान पर रहे।
अंडर-15 आयुवर्ग से सुदामा प्रसाद वनस्थली के आदित्य वर्मा प्रथम, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के रुद्र गुप्ता, सेंट पाल्स स्कूल के अयांश गुप्ता द्वितीय, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के देवांश राठौर तृतीय, ओमदेव चतुर्थ, ओजस चौधरी पांचवें और शौर्य गुप्ता छठे स्थान पर रहे।
ओपन आयुवर्ग में अंकित सेन प्रथम, आयुष सक्सेना द्वितीय, तारुश तृतीय, अरीब चौथे व फरीद पांचवें स्थान पर रहे। लिटिल चैस स्टार ऑफ टूर्नामेंट बालक वर्ग में वारान्या दहेलिया व बालिका वर्ग में अंजाशी को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंत में कीर्तिकांत श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल, अखिलेश शुक्ला, विपिन अग्निहोत्री, कोच पंकज कुमार, इरफान, मुजाहिद, प्रसून त्रिपाठी मौजूद रहे।