{"_id":"67425c5b0c6d4bc1ea0548e5","slug":"private-bus-operator-beats-up-bike-rider-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-131889-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी बस के परिचालक ने बाइक सवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी बस के परिचालक ने बाइक सवार को पीटा
Sun, 24 Nov 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
खुटार में बस को घेरे खड़े लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
खुटार। लखीमपुर से देहरादून जा रही निजी बस के परिचालक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को पीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को घेर लिया। इसके बाद पुलिस चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लखीमपुर के महेवागंज से 75 सवारियां लेकर देहरादून जा रही एक स्लीपर बस खुटार में शनिवार शाम को आकर रुकी। गांव गुरघिया निवासी एक बाइक सवार युवक तिकुनियां पूरनपुर रोड पर सड़क के किनारे खड़ा था। बाइक हटाने को लेकर परिचालक ने बाइक सवार से गाली-गलौज की और उसे पीटकर घायल कर दिया। तिकुनियां चौराहे पर मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर चालक-परिचालक बस छोड़कर चले गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक-परिचालक को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी ने तहरीर नहीं दी है।