{"_id":"6625907f719ae59970030ce4","slug":"prisoner-accused-of-throwing-acid-dies-in-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117230-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेजाब फेंकने के आरोपी बंदी की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेजाब फेंकने के आरोपी बंदी की अस्पताल में मौत
Mon, 22 Apr 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद जिले के थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के बनखड़िया गांव निवासी पुत्तन उर्फ अंगद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले पांच माह से जिला कारागार में एक युवक पर तेजाब फेंकने के आरोप में निरुद्ध था। उसे सांस से संबंधित बीमारी थी।
शाहजहांपुर में पहले ऑटो चलाने वाला पुत्तन का आरसी मिशन थाना क्षेत्र में युवक से विवाद हो गया था। पुलिस ने उसे युवक पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर 11 नवंबर 2023 को जेल भेजा था। जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता के अनुसार, वह सांस के रोग से पीड़ित था। 16 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दस दिन उपचार कराने के बाद जेल में दाखिल किया गया। शनिवार को उसकी हालत सामान्य थी। उसने खाना भी खाया था। दोबारा तबीयत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी साधना ने बताया कि जेल के अंदर कई बार मुलाकात होने पर उनकी हालत सामान्य थी। कुछ समय पहले कुत्ते ने जरूर उन्हें काटा था।