फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Price and availability of milk doubt about teachers

दूध के मूल्य और उपलब्धता को लेकर शिक्षकों में संशय

Tue, 30 Jun 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 30 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक बुधवार को छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील में दूध वितरित करने का आदेश प्रधानाध्यापकों को दिया जा चुका है। शिक्षकों में यह संशय है कि आखिर दूध के रेट कैसे निर्धारित किए जाएंगे। शहरी और देहात क्षेत्र के स्कूलों में दूध के मूल्य में क्या अंतर रहेगा। यह तमाम सवाल शिक्षकों को परेशान किए हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने में केवल दो दिन ही बचे हैं। इसलिए शिक्षकों ने विद्यालय खोलने की व्यवस्था करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिड-डे मील के नवीन मेन्यू में दूध वितरण के आदेश से शिक्षकों को चिंता हो रही है कि इतना दूध सप्ताह में एक दिन उपलब्ध कैसे होगा और कौन कराएगा? साथ ही जिले के अधिकांश कस्बों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में दूध के मूल्यों का निर्धारण कैसे किया जाएगा। यह सारे सवाल गुरुजनों को दुविधा में डाले हुए हैं। इन सवालों का स्पष्ट जवाब शिक्षा अधिकारी भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


मिड-डे मील के पहले वाले मेन्यू में सप्ताह में दो बार खीर वितरण का मेन्यू था। इसमें 100 बच्चों के लिए 10 लीटर दूध की खीर बनाई जाती है। दो बार में 20 लीटर दूध खर्च होता था। अब सप्ताह में एक बार ही दूध का वितरण होगा। दूध का खर्च पहले जितना ही होगा। इसमें संशय होने जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निश्चय सिंह, जिला समन्वयक मिड-डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed